राजस्व महाअभियान शिविर में जमाबंदी की प्रति वितरित

राजस्व महाअभियान शिविर में जमाबंदी की प्रति वितरित

मुरलीगंज.

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत

परवा नवटोल पंचायत सरकार भवन में गुरुवार को राजस्व महाअभियान के तहत रैयतों के बीच जमाबंदी की प्रति वितरित की गयी. राजस्व कर्मचारी लालकृष्ण लाल ने बताया कि यह महाअभियान 16 अगस्त से 20 सितंबर 2025 तक प्रखंड के सभी पंचायतों में माइक्रोप्लान के अनुसार संचालित होगा. उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य जमीन संबंधी दस्तावेजों का त्रुटि सुधार, नामांतरण, बंटवारा नामांतरण तथा छूटी हुई जमाबंदियों का ऑनलाइन करना है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस अभियान का लाभ उठाने के लिए अपने- अपने पंचायतों में आयोजित शिविर में अवश्य पहुंचें. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि सिंटू कुमार, उप मुखिया तेजनारायण यादव, अंचल अमीन कुमारी दिपाली, पलल्बी कुमारी, अंकीत कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >