दो दर्जन उपभोक्ताओं का काटा गया कनेक्शन

दो दर्जन उपभोक्ताओं का काटा गया कनेक्शन

मुरलीगंज.कुमारखंड व मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत बड़े विद्युत विपत्र बकायेदार उपभोक्ताओं के विरुद्ध शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति अंचल सहरसा के वरीय राजस्व प्रबंधक दीपक कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों ने अभियान चलाया. इसी क्रम में लगभग दो दर्जन विद्युत उपभोक्ताओं का विद्युत संबंध विच्छेद करते हुए सैकड़ों उपभोक्ताओं से 10 लाख से अधिक बकाया राजस्व की वसूली की गयी. वरीय राजस्व प्रबंधक ने बताया कि कोसी प्रमंडल अंतर्गत तीन जिला यथा मधेपुरा, सहरसा व सुपौल के लगभग 8500 विद्युत बकायेदार उपभोक्ताओं का विद्युत विच्छेदन कार्य किया गया है. साथ ही अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग कर रहे 276 व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए जुर्माने की राशि जमा की गयी है. उन्होंने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील किया कि वित्तीय वर्ष समाप्ति को देखते हुए अपने बकाया विद्युत विपत्र का ससमय भुगतान करें. साथ ही इस रविवार दिनांक 30 मार्च को उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु विद्युत विभाग के सभी राजस्व संग्रहण काउंटर खुले रहेंगे. जहां उपभोक्ता अपने विद्युत विपत्र का भुगतान कर सकते हैं. इसके अतिरिक्त उपभोक्ता ऑनलाइन एनवीपीडीसीएल वेबसाइट, सुविधा एप व ग्रामीण क्षेत्रों में और रेवेन्यू फ्रेंचाइजी के माध्यम से घर बैठे विद्युत विपत्र का भुगतान कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >