एक अप्रैल से इ-रिक्शा और ऑटो से स्कूल नहीं जायेंगे बच्चे

21 जनवरी 2025 को विभिन्न माध्यमों से विस्तृत सूचना प्रकाशित की गई थी.

मधेपुरा जिले में एक अप्रैल 2025 से स्कूली बच्चों को ऑटो रिक्शा और इ-रिक्शा से स्कूल ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है. अब इ-रिक्शा और ऑटो से बच्चे स्कूल नहीं जायेंगे. सहायक पुलिस महानिरीक्षक (यातायात),विहार,पटना के पत्र के आलोक में पुलिस उपाधीक्षक यातायात चेतनानंद झा द्वारा सभी थाना अध्यक्ष एवं ओपी अध्यक्ष को पत्र भेज कर अपने-अपने थाना क्षेत्र अन्तर्गत स्कूली बच्चों के परिवहन हेतु ई-रिक्शा,ऑटो के परिचालन को 01 अप्रैल 2025 में प्रतिबंधित करने हेतु विधालय प्रबंधन,अभिभावक,ट्रांसपोर्ट प्रबंधन आदि के बीच सूचना को प्रचारित प्रसारित करते हुए प्रभावकारी ढंग से लागू कराने का निर्देश दिया गया है. बतादें कि परिवहन विभाग,बिहार सरकार की ओर से जारी अधिसूचना सं.-06/विविध(ई.रिक्शा)-07/2015-परिवहन के अनुसार,अब ई-रिक्शा और ई-कार्ट का उपयोग स्कूली बच्चों के परिवहन में नहीं किया जाएगा. इस आदेश को लेकर 21 जनवरी 2025 को विभिन्न माध्यमों से विस्तृत सूचना प्रकाशित की गई थी. लेकिन इसके बावजूद कई स्थानों पर इन वाहनों का इस्तेमाल बच्चों के परिवहन के लिए धड़ल्ले से किया जा रहा था. जिससे दर्दनाक सड़क दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >