बाइक की ठोकर से बच्चे की हुई मौत

बाइक की ठोकर से बच्चे की हुई मौत

प्रतिनिधि, सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत लालपुर सरोपट्टी में बाइक की ठोकर से चार वर्षीय अंकित कुमार की मौत हो गयी. इस बाबत अंकित के नाना लालपुर सरोपट्टी वार्ड सात निवासी माधुरी राम ने बताया कि उसका नाती मां रीता देवी के साथ मंगलवार को ही अररिया के भरगामा से घर आया था. बुधवार को शाम लगभग साढ़े छह बजे बच्चा सड़क के पास खेल रहा था. इसी दौरान बाइक सवार ने ठोकर मार दिया. जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक बाइक सवार भाग गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बच्चे को सीएचसी ले गया, जहां डॉ सदफ हयात ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. मृतक के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी.. वहीं थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >