भाजपा के प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी बनें छोटेलाल पौद्धार, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल व प्रदेश संगठन महामंत्री भीखु भाई दलसानियां के अनुमोदनोपरांत पार्टी अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजकों की घोषणा (प्रमंडल प्रभार सहित) की गयी है.

उदाकिशुनगंज. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल व प्रदेश संगठन महामंत्री भीखु भाई दलसानियां के अनुमोदनोपरांत पार्टी अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजकों की घोषणा (प्रमंडल प्रभार सहित) की गयी है. इसमें अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक प्रमोद सिंह चंद्रवंशी ने उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के पीपड़ा करौती पंचायत के पूर्व मुखिया सह भाजपा नेता छोटे लाल पौद्धार को प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी मनोनीत किया है. भाजपा पार्टी ने उनसे संगठन को मजबूत करने में जिम्मेवारी का निर्वहन करने की उम्मीद जताया है. मालूम हो कि पूर्व मुखिया रह चुके छोटेलाल पौद्धार दो बार भाजपा अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रहें हैं. उन्होंने पार्टी के भरोसे पर खड़ा उतारने की बात कही है. उनके मनोनयन पर पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक यादव, उपाध्यक्ष त्रिभुवन मंडल, विवेकानंद सिंह, महादेव चौधरी, मंटू यादव, अरविंद सिंह, अजीत सिंह, सत्यनारायण पौद्धार, ब्रजेश मंडल, मणिकांत सिंह, बिपीन कामती, बादल पासवान आदि शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >