उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चैती छठ का हुआ समापन

उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चैती छठ का हुआ समापन

मधेपुरा. भिरखी नवटोलिया छठ घाट पर चैती छठ महापर्व का बुधवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समापन हो गया. इस दौरान बड़ी संख्या में व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं ने छठ घाटों पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. चैत छठ महापर्व के अंतिम दिन बुधवार सुबह से ही पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल था. व्रती महिलाएं घरों में प्रसाद तैयार करने में व्यस्त रहीं. सुबह होते ही छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. व्रतियों ने ठेकुआ, फल, गन्ना और नारियल सहित अन्य पारंपरिक प्रसाद के साथ सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया. इस दौरान उन्होंने अपने परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की. उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही इस व्रत का समापन हो गया. इस दौरान गरिमा उर्विशा पहली बार पूरी उत्साह – उमंग से छठ व्रत किया. अर्घ्य के बाद व्रतियों ने लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >