उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ संपन्न

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ संपन्न

ग्वालपाड़ा. लोक आस्था का महापर्व चैती छठ बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया. प्रखंड के पड़ोकिया, नोहर, शाहपुर और झिटकिया समेत तमाम क्षेत्रों में भक्ति की अविरल धारा बही. गर्मी के बीच व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला उपवास पूरा कर समाज और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. बुधवार तड़के से ही श्रद्धालु अपने-अपने घरों से सिर पर दउरा लेकर घाटों की ओर प्रस्थान करने लगे. “उगा हो सुरुज देव भइले बिहान ” जैसे पारंपरिक गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >