रामनवमी पर्व को शांति, सौहार्दपूर्ण माहौल में मनायें

रामनवमी पर्व को शांति, सौहार्दपूर्ण माहौल में मनायें

कुमारखंड. भतनी थाना परिसर में रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक गुरुवार को हुई, जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने की. बैठक में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया. थानाध्यक्ष ने कहा कि रामनवमी पर्व को शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के वातावरण में मनाये. उन्होंने कहा कि पूजा-अर्चना एवं अन्य सभी कार्यक्रम सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही करें. किसी भी स्थिति में सामाजिक सद्भाव को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा, इसके लिए आम लोगों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी. उन्होंने बताया कि पर्व के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा. सभी चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थानों एवं हाट-बाजार में पुलिस बल की तैनाती के साथ सादे लिवास में भी जवान निगरानी करेंगे. कहा कि रामनवमी के अवसर पर जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा. आयोजकों को रूट चार्ट बनाकर पुलिस प्रशासन को पूर्व में ही उपलब्ध कराना होगा. मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह, सुधीर कुमार सरदार, गजेंद्र पौदार, मो. फुरकान, रामसेवक यादव, राजेंद्र भगत, अरुण सरदार, सुभाष यादव, सुरेंद्र सरदार, अमित कुमार, नीलेश कुमार, मनोज भगत, सुभाष भगत, दिनेश भगत, बेचन भगत, विनोद कुमार सिंह, दीपक कुमार, आलोक कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >