दहेज की मांग को लेकर मामला दर्ज

दहेज की मांग को लेकर मामला दर्ज

ग्वालपाड़ा. दहेज की मांग को लेकर अरार थाना में मामला दर्ज किया गया. जानकारी के अनुसार कुरसंडी निवासी डोमी दास की बेटी कोमल कुमारी ने बिसनपुर अरार निवासी पति विवेक कुमार, सास, ससुर व देवर पर मारपीट करने व पांच लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर मामला दर्ज कराया है. कोमल ने आरोप लगाया है कि पति, ससुर, सास, देवर धमकी देता है कि दहेज के रूप में पांच लाख रुपये लाओ नहीं, तो विवेक की दूसरी शादी करवा देंगे. मुझे दो लड़की व एक लड़का है. मुझसे तीनों संतान को छीन कर घर से निकाल दिया. इसको लेकर पंचायत भी बैठायी गयी. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >