जमीन हड़पने की नियत से बांस काटने व रंगदारी मांगने के मामले में केस दर्ज

जमाबंदी हो गया है, अद्यतन मालगुजारी रसीद वर्ष 2025-2026 तक कटता चला आ रहा है.

प्रतिनिधि,

उदाकिशुनगंज

नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या चार के रविशंकर कुमार ने बिहारीगंज थाना में जमीन हड़पने की नियत से बांस काटने एवं रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया है. पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद कार्रवाई प्रारंभ कर दी है. दर्ज कराये गये मामले में रविशंकर कुमार ने बताया है कि बिहारीगंज अंचल अंतर्गत गमैल मौजा में उनकी माता नीलम देवी पति स्व इंद्रदेव सिंह के नाम कुल 23 डीसमल 750 वर्गकड़ी जमीन है. इसका जमाबंदी हो गया है, अद्यतन मालगुजारी रसीद वर्ष 2025-2026 तक कटता चला आ रहा है. उक्त जमीन उनकी माता नीलम देवी के नाम से निबंधित है.

जमीन का निबंधन को केवाला द्वारा खरीद किया गया था. जमीन पर 45 वर्षों से वह दखलकार है. उक्त जमीन पर उनकी माता के द्वारा बांस का बीट लगाया गया था. जो समय-समय पर उनके द्वारा बेचा भी जाता है. पिछले दिनों मंगलवार को करीब 10:00 बजे सुबह में अपने जमीन देखने गया तो वहां देखा कि गोरपार निवासी ( कैलाश यादव, शोचो यादव, सकेन यादव एवं अन्य दस लोगों के द्वारा उनके निजी जमीन में लगे बांस को काटकर ले जा रहे थे. आरोपितों को बांस काटने से रोका तो भद्दी-भद्दी गाली-गलौज एवं रंगदारी मांगने लगे. वहीं आरोपितों ने कहा कि यह मेरे बाप दादा का संपत्ति था. आरोपितों ने शिकायतकर्ता को से कहा कि तुम्हरा मां-बाप फर्जी केवाला कराकर जमीन हड़प लिया है. जबकि शिकायतकर्ता ने आरोपितों से कहा कि जमीन वैधानिक प्रक्रिया से ली गई है. उसके बाद आरोपितों ने कहा कि यदि यह जमीन तुम्हें चाहिए तो बतौर पांच लाख रूपया चाहिए. तब जमीन छोड़ेंगे. रूपया नहीं देने पर जमीन हड़पने की धमकी दी गई. वहीं दर्ज मामले में कालर पकड़ कर मारपीट करने, गले से चांदी का चेन और नगद रूपया छिनती करने के साथ छह हजार रुपये का बांस काट लिए जाने का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >