मारपीट को लेकर मामला दर्ज

मारपीट को लेकर मामला दर्ज

मुरलीगंज. थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलहायपट्टी वार्ड संख्या तीन में बुधवार को आपसी विवाद में मारपीट हो गयी. इसको लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़िता गुड्डी देवी ने बताया कि उनके पति गजेंद्र राम की पहली पत्नी कुंती देवी भी साथ में रहती है. इसी बात को लेकर गांव के उमेश राम, प्रदीप राम, रॉबिन राम, बौआ राम, राकेश राम, गुरुदेव राम, दिनेश राम, रवानंद राम, मिथुन राम, अमित राम, भवेश राम, रिंकू देवी समेत अन्य 10 लोगों ने मारपीट की, जिससे गुड्डी देवी, पति गजेंद्र राम व पहली पत्नी कुंती देवी घायल हो गये. गजेंद्र राम के सिर पर दबिया से वार किया गया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज मुरलीगंज अस्पताल में कराया गया.थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >