प्रवासी मजदूरों के निबंधन को लेकर लगा शिविर

प्रवासी मजदूरों के निबंधन को लेकर लगा शिविर

गम्हरिया. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत औराही एकपराहा पंचायत के लक्ष्मिनिया गांव के महादलित टोला में प्रवासी मजदूरों का निबंधन को लेकर बुधवार को शिविर लगाया गया. शिविर में प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अनिश राज व मुखिया प्रतिनिधि रुपेश कुमार सिंह की देखरेख में निबंधन किया गया. प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने बताया कि श्रम संसाधन विभाग द्वारा बिहार प्रवासी कामगार एप लांच किया गया है. इस एप में निबंधन कराने से राज्य के बाहर कार्य करने वाले प्रवासियों को सुविधा होगी. राज्य के बाहर रहने वाले खुद ही अपना डेटा भर सकते हैं. निबंधन के पश्चात कामगारों का 12 अंकों का निबंधन संख्या निर्गत होगा. इस एप में कामगारों से उनके नाम, पिता का नाम, वर्तमान व स्थायी पता, शैक्षणिक योग्यता, ठेकेदार के माध्यम से जाने कि स्थिति, मोबाइल नंबर, बैंक खाता संख्या आदि सूचना को भविष्य के उपयोग के लिए रखा जायेगा. योजना के लाभ के लिए मजदूरों को जागरूक होना जरूरी है. जागरूकता के लिए क्षेत्र में प्रचार प्रसार भी कराए जा रहे हैं. पारदर्शिता के लिए मजदूरों को सहायता राशि उसके बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से किया जाना है .वहीं मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि प्रवासी मजदूरों के निबंधन के लिए शिविर लगाया जा रहा है. अब प्रत्येक वार्ड में जाकर प्रवासी मजदूरों का निबंधन कराया जायेगा. इससे श्रमिकों को सरकार की योजनाओं से जोड़ना और उन्हें उनके अधिकारों व सुविधाओं का लाभ मिलता रहेगा. इस शिविर में विकास कुमार, शंभु कुमार व अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >