मधेपुरा. जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पंचवटी चौक पर पुतला दहन किया गया. जिसका नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यनारायण राम ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुये पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह यादव ने कहा आज पूरा देश गैस की समस्या को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. यह सब प्रधानमंत्री के गलत जनविरोधी नीतियों के कारण गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि एवं इसकी भारी किल्लत हुई है. उन्होंने बिहार सरकार से मांग की है. आंधी एवं तूफान से जो किसानों की फसल बर्बाद हुई है. मक्का एवं गेहूं की बर्बादी हुई है. उसकी भरपाई जल्द से जल्द करने का निर्णय लें तो जिला कांग्रेस कमेटी चरणबद्ध आंदोलन करने के लिये तैयार उक्त कार्यक्रम में डॉ अरुण कुमार, अनिल कुमार सिंह, प्रगति भट्ट, अबुल कलाम आजाद, शशिभूषण मंडल, संदीप यादव, संतोष कुमार, प्रमोद पप्पू, धीरेंद्र कुमार, नसीम खान, राजा कुमार, रहमती खातून, रोशन कुमार, संजीव कुमार, सौरभ कुमार, रेखा देवी, नवनीत यादव, कामरशर सिंह सहित काफी संख्या में कांग्रेस जनों ने भाग लिया.
प्रधानमंत्री का पंचवटी चौक पर पुतला दहन

प्रधानमंत्री का पंचवटी चौक पर पुतला दहन
Copied link
बिहार सरकार से मांग की है. आंधी एवं तूफान से जो किसानों की फसल बर्बाद हुई है.