नप में सामान्य बोर्ड की बैठक, 66.70 करोड़ का बजट पारित

नप में सामान्य बोर्ड की बैठक, 66.70 करोड़ का बजट पारित

उदाकिशुनगंज. नगर परिषद कार्यालय में बुधवार को सामान्य बोर्ड की बैठक मुख्य पार्षद अनुसूइया देवी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें विकासात्मक कार्यों को लेकर चर्चा की गयी. बैठक में विकास कार्य कार्यों को लेकर अहम निर्णय लिये गये. सबसे पहले वर्ष 2026-27 के लिए बजट पास करने पर चर्चा की गयी. उसके बाद सभी 26 वार्डों में विकास को लेकर चर्चा की गयी. वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्र में जनहित से जुड़े काम बताये. सभी वार्डों में जगह जगह सार्वजनिक शौचालय, सौंदर्यीकरण के लिए पार्क बनाने का प्रस्ताव लिया गया. इसके अलावा अन्य कार्यों का भी प्रस्ताव लिया गया. बैठक में भाग ले रहे सदस्यों ने बारी-बारी से बजट पर चर्चा की. सदस्यों ने अपने वार्ड के विकास के लिए कार्य योजना के बारे में बात की. सदस्य यह जानने का प्रयास किया कि शहर के विकास के लिए कौन कौन सी कार्य योजना है. सदस्यों ने अपनी ओर से भी विकास कार्य को लेकर राय दी, जिसे सदन की ओर से अमल में लाने की बात कही गयी. नप के कार्यपालक पदाधिकारी कमलेश कुमार ने कार्य योजना से सदस्यों को अवगत कराया. कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि सभी योजनाएं आमजनों के हित से जुड़ा हुआ है. इसमें बड़ी बात शहर को सौंदर्यीकरण का है. स्वच्छता को लेकर विभाग पहले से संकलित हैं. सभी वार्डों में साफ सफाई का काम अनवरत चलता रहेगा. वार्डों में कचरा का उठाव नियमित रूप से हो रहा है. उसके बाद सदस्यों के सामने वर्ष 2026-27 का बजट पटल पर लाया गया. जहां ध्वनि मत से बजट पारित हुआ. यहां पर 66 करोड़ 70 लाख 39 हजार रुपए का बजट पारित हुआ. जिसमें बताया गया कि यदि कोई लोग शहर में लगे एलईडी के माध्यम से प्रचार कराना चाहते हैं तो इसके लिए एक सौ रुपये प्रति घंटा चार्य देय होगा. यह प्रचार एक माह के लिए होगा. इसके लिए प्रचार के पूर्व नप कार्यालय से प्रक्रिया अपनाना पड़ेगा. वहीं शहर में बैनर पोस्टर के लिए छह से आठ रुपये प्रति स्कारवायर फीट के दर से होडिंग टैक्स लगेगा.बैठक में मुख्य पार्षद अनुसूइया देवी, उप मुख्य पार्षद मिंकी कुमारी,बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप मंडल,पार्षद अजय मंडल, रीना देवी, रानी देवी, संजय कुमार पूर्वे, विनोद यादव, फारूक, शोएब, संजू भारती, साक्षी कुमारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >