विभागाध्यक्ष को भेंट की गयी पुस्तक

विभागाध्यक्ष को भेंट की गयी पुस्तक

मधेपुरा. ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा के असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ सुधांशु शेखर ने बुधवार को विश्वविद्यालय हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ दीपक कुमार गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें अपनी पुस्तक सामाजिक न्याय : अंबेडकर-विचार और आधुनिक संदर्भ (2014) भेंट की. डाॅ दीपक कुमार गुप्ता ने डाॅ सुधांशु शेखर को बधाई दी और आगे भी लेखकीय सक्रियता बनाये रखने की अपेक्षा जतायी. डाॅ सुधांशु ने बताया कि भेंट की गई पुस्तकों के अतिरिक्त भी उनकी तीन अन्य पुस्तकें गांधी-विमर्श (2015), भूमंडलीकरण और मानवाधिकार (2017) तथा गांधी, अंबेडकर और मानवाधिकार (2024) भी प्रकाशित है. आगे इसी वर्ष एक अन्य पुस्तक हिंद स्वराज का दर्शन (2025) प्रकाशित होने वाली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >