रक्तदान समाज के लिए बेहद आवश्यक : डीएम

लायंस क्लब मधेपुरा द्वारा रीजनल अध्यक्ष व शिवा अस्पताल के निर्देशक डॉ दिलीप कुमार सिंह व डॉ डोली अनीता के वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर शिव अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.

मधेपुरा. लायंस क्लब मधेपुरा द्वारा रीजनल अध्यक्ष व शिवा अस्पताल के निर्देशक डॉ दिलीप कुमार सिंह व डॉ डोली अनीता के वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर शिव अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान डीएम तरनजोत सिंह एसपी संदीप कुमार सिंह सदर एसडीओ संतोष कुमार ने पहुंचकर रक्तदान को समाज के लिए बेहद आवश्यक बताया. इस दौरान करीब 12 यूनिट ब्लड डोनेशन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से लायंस क्लब के अध्यक्ष मनीष कुमार, सचिव डॉ संजय कुमार, समाजसेवी चंद्रशेखर कुमार, आलोक कुमार मंडल, ओपी श्रीवास्तव, इंद्रनिल घोष, डॉ विवेक मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अंजनी कुमार, उर्मिला अग्रवाल, अग्रणी घोष, आरती घोष आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >