बिस्कुट का रैपर गिरने को लेकर मारपीट

थाना क्षेत्र अंतर्गत लालपुर में बिस्कुट का रैपर गिरने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी

मधेपुरा. थाना क्षेत्र अंतर्गत लालपुर में बिस्कुट का रैपर गिरने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इस बाबत प्रथम पक्ष के लालपुर वार्ड संख्या आठ निवासी सुरेश कुमार सुमन ने बताया कि वह अपने किराना दुकान पर था. उसी समय दुकान के बगल में एक बिस्कुट का प्लास्टिक गिरा हुआ था. जिस पर पड़ोसी अमेरिका देवी, रोहित यादव, सोहित यादव सहित ने मारपीट करना शुरू कर दी. वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने बताया कि विपक्षी द्वारा बार- बार गली को गंदा किया जा रहा था. बोलने पर विपक्षी मारपीट करने लगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >