बिहारीगंज में हत्या कांड का 10 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

बिहारीगंज में हत्या कांड का 10 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

उदाकिशुनगंज.

बिहारीगंज थाना क्षेत्र में हुए हत्या कांड का पुलिस ने महज 10 घंटे के अंदर उद्भेदन करते हुए घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार तथा मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है. शनिवार को अनुमंडल मुख्यालय स्थित एसडीपीओ कार्यालय सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि 12 मार्च को सूचना मिली कि बिहारीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर निफ्स स्थित कैलाश मेहता के मकई लगे खेत में एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर शव को खेत में ही छोड़ दिया गया है. सूचना मिलने के बाद पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंची टीम ने जांच शुरू की. इस दौरान खेत में पड़े शव की पहचान मोहनपुर निवासी रवि मोहन कुमार मेहता (21 वर्ष), पिता मनोज कुमार मेहता के रूप में की गयी. शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. वही मृतक के पिता के आवेदन के आधार पर बिहारीगंज थाना में कांड संख्या 75/26, दिनांक 13 मार्च 2026 के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उदाकिशुनगंज अविनाश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गयी. इस दौरान पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में विक्रम ऋषिदेव पिता उपेंद्र ऋषिदेव एवं सतीश कुमार पिता गोपी ऋषिदेव दोनों निवासी मोहनपुर निफ्स वार्ड संख्या 11, थाना बिहारीगंज शामिल हैं. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक कट्टा, एक चाकू तथा मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया है. मुख्य आरोपी विक्रम ऋषिदेव ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है. दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. बिहारीगंज थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, पुअनि अभिलेश कुमार सिंह, पुअनि दीपक कुमार, पुअनि गोविंद पासवान, सशस्त्र बल बिहारीगंज थाना तथा डीआईयू मधेपुरा की टीम शामिल थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >