बीईओ ने विद्यालयों का किया निरीक्षण

बीईओ ने विद्यालयों का किया निरीक्षण

नयानगर. उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बुधामा पंचायत के दो विद्यालयों का प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी ने गुरुवार को निरीक्षण किया. बीईओ पहले उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैजनाथपुर पहुंची. बीईओ ने साफ-सफाई को लेकर प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया. वहीं मध्य विद्यालय बुधामा का निरीक्षण किया. प्रधानाध्यापक अवधेश मंडल सहित शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित पाये गये. उन्होंने प्रधानाध्यापक को कई दिशा निर्देश दिये. बीईओ निर्मला कुमारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट वरीय अधिकारी को भेजी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >