बीडीओ व सीओ ने किया निरीक्षण

बीडीओ व सीओ ने किया निरीक्षण

आलमनगर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत इटहरी पंचायत वार्ड सात में आंगनबाड़ी केंद्र, पीडीएस दुकान व नल जल योजना का निरीक्षण किया गया. इस दौरान अनियमितता मिली. सीओ दिव्या कुमारी ने बताया कि इटहरी पंचायत अंतर्गत वार्ड सात में नल जल योजना के तहत पानी मात्र चार घरों में सप्लाई की जा रही है. वही जलमीनार ऑपरेटर से पूछने के दौरान बताया कि सड़क बनने के कारण अन्य घरों में पानी की सप्लाई नहीं की जा रही है. इसके बाद उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र और पीडीएस दुकान का निरीक्षण किया. वहीं पीडीएस दुकान की जांच करने के दौरान खराब चावल देखा गया. जहां स्थानीय लाभुकों ने बताया कि हमलोगों को यही खराब चावल डीलर के द्वारा दिया जाता है. वहीं डीलर ने बताया कि गोदाम से यही चावल दिया जा रहा है. वही बीडीओ अंजय कुमार ने बताया कि खुरहान पंचायत अंतर्गत महमूदा आंगनबाड़ी केंद्र 50 में 40 बच्चे की जगह मात्र दस बच्चे देखा गया. नल जल योजना के तहत पानी की सप्लाई हो रहा था, लेकिन कई जगह पाइप क्षतिग्रस्त मिला. इधर, कनीय अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि जल्द इस समस्या का समाधान कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >