बाबा सर्वेश्वर नाथ मंदिर में श्रावणी महोत्सव की तैयारी तेज, बीडीओ-थानाध्यक्ष ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

मधेपुरा के आलमनगर स्थित बाबा सर्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर में 2 अगस्त से शुरू हो रहे श्रावणी महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं. प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता और बेहतर भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं.

Shravani Mahotsav 2026: मधेपुरा के आलमनगर प्रखंड स्थित बाबा सर्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर में आगामी श्रावणी महोत्सव 2026 के सफल आयोजन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. शनिवार को बीडीओ अजय कुमार और थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया. इस दौरान मंदिर समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर सुरक्षा, स्वच्छता, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी.

2 अगस्त को होगा श्रावणी महोत्सव का शुभारंभ

मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि 2 अगस्त की शाम 5 बजे श्रावणी महोत्सव का उद्घाटन बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव करेंगे. कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है. श्रावण माह के दौरान प्रतिदिन संध्या बेला में मंदिर परिसर में महाआरती का आयोजन भी किया जायेगा.

बैरिकेटिंग और अलग प्रवेश-निकासी की व्यवस्था

श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में बैरिकेटिंग करने का निर्णय लिया गया. साथ ही गर्भगृह में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकासी हेतु अलग-अलग मार्ग बनाए जाएंगे, ताकि भीड़ नियंत्रण बेहतर तरीके से हो सके और किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो.

स्वच्छता, लाइटिंग और सीसीटीवी पर रहेगा विशेष फोकस

बीडीओ अजय कुमार ने कहा कि मंदिर परिसर में स्वच्छता, पर्याप्त रोशनी और सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए नगर पंचायत आलमनगर को पत्र भेजा जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास रहेगा कि जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

सुरक्षा व्यवस्था होगी चाक-चौबंद

Shravani Mahotsav 2026: थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने मंदिर समिति से कहा कि महोत्सव में सेवा देने वाले सभी स्वयंसेवकों को परिचय पत्र जारी किया जाए तथा उनकी सूची प्रशासन को उपलब्ध कराई जाए. उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी जाएगी और पूरे महोत्सव के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जायेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ब्रजेश कुमार

ब्रजेश कुमार प्रिंट माध्यम में 18 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. आलमनगर (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >