एफएमडी रोग से बचाव को लेकर पशुपालकों के बीच चलाया जागरूकता अभियान

एफएमडी रोग से बचाव को लेकर पशुपालकों के बीच चलाया जागरूकता अभियान

कुमारखंड. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित पशु चिकित्सालय परिसर में डेयरी, मत्स्य व पशु संसाधन विभाग के बैनर तले सोमवार को एफएमडी रोग से पशुओं के बचाव के लिए टीकाकरण को लेकर पशुपालकों को जागरूक किया. कार्यक्रम का शुभारंभ जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष संजय गांधी व पशु चिकित्सा पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने किया. पशु चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि पशुओं में एफएमडी रोग का लक्षण मवेशी के मुंह छाला पड़ना, पैर में छाला घाव, पैर फूलना, दूध में कमी, वजन में कमी होना से ये पता चलता है कि उसे एमएफडी रोग है. उससे बचाव के लिए प्रखंड के सभी पंचायत में वैक्सीनेशन निशुल्क किया जायेगा. वैक्सीनेटर कर्मी डोर टू डोर जायेंगे. आप अपनी मवेशी का वैक्सीनेशन करवा कर प्रतिलक्षित करना सुनिश्चित करेंगे. जो मवेशी पांच माह से गर्भवती है उस मवेशी को वैक्सीन नहीं लगेगा. मौके पर डॉ प्रवीण प्रभाकर, डाटा ऑपरेटर शमशेर आलम, सकील अहमद, दीपक कुमार, श्यामसुंदर सिंह, शशिभूषण कुमार, नंदकिशोर नंदन आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >