जिला स्तरीय शारदीय कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
मधेपुरा.
सागर सेवा सदन कॉलेज चौक में शारदीय खरीफ महाभियान-2026 अंतर्गत जिला स्तरीय शारदीय कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया, जिसका उद्घाटन जिला पदाधिकारी ने किया. डीएम ने सभी पदाधिकारियों व प्रसार कर्मियों को संबोधित करते हुये कहा कि लक्ष्य के अनुरूप ससमय फार्मर रजिस्ट्री व विभागीय सभी योजनाओं का ससमय संपादन पंचायत स्तर प्रगतिशील कृषकों की सहायता से किया जाय. इस कार्यक्रम का उद्देश्य शारदीय मौसम की खेती व अन्य कृषि कार्य के लिए जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों/प्रसार कर्मियों व स्टेक होल्डर्स को विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रम व उनके लक्ष्य की जानकारी दी गयी. इसमें ””खेत बचाओं अभियान मिट्टी जांच के आधार पर उर्वरकों की संतुलित मात्रा में उपयोग, फसल अवशेष प्रबंधन, जलवायु अनुकूल कृषि, जैविक खेती, सूक्ष्म सिंचाई पद्धति, मोटे अनाज व उद्यानिक फसलों की खेती, समय से फसल की बुआई, फफूंदनाशी, कीटनाशी इत्यादि विषय के बारे में जानकारी दी गयी. जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक, आत्मा ने बताया कि जिला के सभी प्रखंडों में 10.06.2026 से 22.06.2026 तक प्रखंड स्तरीय शारदीय कर्मशाला-प्रशिक्षण कार्यक्रम व दिनांक 11.06.2026 से 30.06.2026 तक कृषि जन कल्यापाल चौपाल-सह-खेत बचाओं अभियान का आयोजन किया जायेगा. इसमें किसानों को खरीफ मौसम में लगायी जाने वाली फसलों के प्रबंधन, कीट व्याधि नियंत्रण व विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की जायेगी. कार्यक्रम में जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला विपणन पदाधिकारी, जिला गव्य पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधन जीविका, डॉ सुरेंद्र चौरसिया, डॉ पंकज कुमार यादव, डॉ आरपी शर्मा आदि मौजूद थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.