भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा स्तरीय सदस्यों की हुई बैठक

भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा स्तरीय सदस्यों की हुई बैठक

आलमनगर. नगर पंचायत आलमनगर मंडल कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा स्तरीय सदस्यों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता नगर पंचायत मंडल अध्यक्ष विकास सिंह व संचालन भाजपा के जिला मंत्री अरुण मंडल ने किया. जिला उपाध्यक्ष अशोक मेहता ने बताया कि 10, 11 व 12 अप्रैल को भाजपा के द्वारा गांव चलो अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसको लेकर सभी कार्यकर्ताओं को सजग रहने की आवश्यकता है और प्रत्येक गांव में भाजपा के गांव चले अभियान का कार्यक्रम हो, इसे सुनिश्चित करना है. वही इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि गांव चलो अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि केंद्र सरकार के द्वारा जो जनकल्याण कार्य किया जा रहा है और कई ऐसे विधेयक पास किये गए हैं, जिससे देश की दिशा और दशा बदल रही है. इसको लेकर लोगों को बताने की जरूरत है. साथ ही गांव चलो अभियान के माध्यम से हम अपने भाजपा कार्यकर्ता जो निस्वार्थ होकर हमें सदैव मदद करते आया है. उसको जोड़ने व उनसे विचार -विमर्श करने की आवश्यकता है. इसलिए पार्टी के द्वारा निर्धारित गांव चले अभियान के कार्यक्रम को बेहतर रूप से सफल कराने की जरूरत है. मौके पर जिला मंत्री अरुण मंडल, जिला उपाध्यक्ष अशोक मेहता, सुबोध ऋषिदेव, जिला मंत्री मनोज सिंह ,पूर्व जिला उपाध्यक्ष रंजन कुमार, नगर पंचायत मंडल अध्यक्ष विकास सिंह, आलमनगर उतरी मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार सिंह, पुरैनी मंडल अध्यक्ष रौशन कुशवाहा, चौसा पूर्वी मंडल अध्यक्ष सुबोध निषाद , चौसा पश्चिमी अध्यक्ष राणा सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >