मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप, महिला ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की

कुमारखंड में महिला ने गांव के लोगों पर मारपीट और कपड़े फाड़ने का गंभीर आरोप लगाया है। उसने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की है।

कुमारखंड (मधेपुरा). कुमारखंड थाना क्षेत्र के गढ़िया वार्ड नंबर एक निवासी पारसमैन देवी ने गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. उन्होंने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है. आवेदन के अनुसार घटना 17 अगस्त 2026 को उस समय हुई, जब वह अपने दरवाजे पर घरेलू काम कर रही थीं.

पुत्रवधू से कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद

पारसमैन देवी के अनुसार उनकी पुत्रवधू जूली कुमारी की गांव की ही झलिता देवी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. आरोप है कि कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया. इसी दौरान पारसमैन देवी का पुत्र सोनू कुमार भी मौके पर पहुंच गया.

लाठी-डंडे से मारपीट करने का आरोप

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि विवाद के दौरान आरोपित पक्ष के लोग सोनू कुमार के साथ मारपीट करने के लिए दौड़ पड़े. इसके बाद पारसमैन देवी और उनकी पुत्रवधू जूली कुमारी को भी कथित रूप से पकड़ लिया गया और कई लोगों ने मिलकर दोनों के साथ लाठी-डंडे से मारपीट की.

कपड़े फाड़ने और धमकी देने का भी आरोप

पीड़िता ने आवेदन में आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उनके कपड़े फाड़ दिए गए और गाली-गलौज की गई. साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है. उन्होंने बताया कि किसी तरह वह और उनकी पुत्रवधू वहां से निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहीं.

पुराने विवाद के कारण जताई गंभीर घटना की आशंका

पारसमैन देवी ने आवेदन में कहा है कि आरोपित पक्ष के साथ उनका पहले से विवाद चला आ रहा है. इसी वजह से उन्हें और उनके परिवार को भविष्य में भी किसी गंभीर घटना की आशंका है. उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पवन कुमार

पवन कुमार प्रिंट माध्यम में 10 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कुमारखंड (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >