प्रशिक्षण से वंचित शिक्षकों को एक और मौका

प्रशिक्षण से वंचित शिक्षकों को एक और मौका

मधेपुरा. राज्य शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने उन शिक्षकों को अगले सत्र में प्रशिक्षण का अवसर देने का निर्देश जारी किया है, जो 2025-26 में विभिन्न कारणों से प्रशिक्षण में शामिल नहीं हो सके थे. इसमें सीआरसी, बीआरपी, एसआईआर कार्य, विद्यालय संचालन या स्वास्थ्य संबंधी कारण शामिल हैं.

एससीईआरटी ने 10 जून से 20 जून तक पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनायी है. मॉडल स्कूल और पीएमश्री विद्यालय प्रशिक्षण केंद्र होंगे. इस अवधि का लाभ उपलब्ध अवकाश में भी लिया जा सकेगा.

निर्देशक संजय आर ने कहा कि प्रशिक्षण शिक्षक के व्यावसायिक विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है और कोई भी शिक्षक इससे वंचित न रहे. विभाग ने सभी जिलों को संबंधित शिक्षकों को जानकारी देने और कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.B

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raj Kumar

राजकुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. किशनगंज में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >