सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान हुई मौत

सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान हुई मौत

सिंहेश्वर . थाना क्षेत्र अंतर्गत लालपुर में सड़क दुघर्टना में घायल वृद्ध की जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गयी. इस बाबत मृतक लालपुर सरोपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या छह निवासी मृतक त्रिवेणी मंडल के पुत्र मिथुन कुमार ने बताया कि बुधवार की देर शाम लालपुर में एक वाहन की ठोकर से पिताजी त्रिवेणी मंडल घायल हो गये थे. इसकी सूचना 112 नंबर की टीम को दी. टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार को पिता की मौत हो गयी. इस बाबत थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >