46वीं राष्ट्रीय जूनियर हैंडबॉल खेल में मधेपुरा के अमर का हुआ चयन

46वीं राष्ट्रीय जूनियर हैंडबॉल खेल में मधेपुरा के अमर का हुआ चयन

मधेपुरा. जहानाबाद में 26 से 30 मार्च 2025 तक आयोजित होने वाली 46वीं राष्ट्रीय हैंडबॉल खेल चैंपियनशिप के बालक वर्ग में भाग लेने वाला बिहार बालक हैंडबॉल टीम में जिले के घैलाढ प्रखंड अंतर्गत परमानंदपुर वार्ड नंबर 15 निवासी अमर कुमार का चयन हुआ है. जिला हैंडबॉल संघ के सचिव दीपक प्रकाश रंजन ने बताया कि अमर कुमार का चयन हुआ है. राज्यस्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है. बिहार टीम में चयनित होने पर अमर के पिता श्रवण कुमार ठाकुर जो किसान है. पिता को बेटे पर गर्व होगा. मां सुनीता देवी जो अपने बेटे का लगन देख कर उसको खेलने में सहयोग किया और उसकी जरूरत को पूरा किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >