शोभायात्रा : जय श्रीराम के जयकारे से गूंजता रहा आलमनगर बाजार

प्रखंड में रामनवमी महोत्सव समिति आलमनगर की ओर से रामनवमी शोभायात्रा का आयोजन किया गया

आलमनगर. प्रखंड में रामनवमी महोत्सव समिति आलमनगर की ओर से रामनवमी शोभायात्रा का आयोजन किया गया. प्रखंड के नंदकिशोर माधवानंद उच्च विद्यालय के मैदान परिसर से निकाली गयी शोभायात्रा बीआरसी चौक, बाइपास सड़क होते हुए आजाद चौक मुख्य बाजार,पोस्ट ऑफिस चौक,थाना चौक होते हुए पुवारी टोला होकर पुनः पोस्ट ऑफिस चौक होकर बाबा सर्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर स्थित शिवगंगा तालाब पहुंची. शोभायात्रा के जय श्रीराम के जयधोष पूरा वातावरण गुंजायमान हो रहा था. शोभायात्रा के समापन के उपरांत शोभायात्रा में शामिल अनेक देवी देवताओं की प्रतिमा का विसर्जन किया गया. शोभायात्रा के दौरान कोलकाता से झांकी नगरा के साथ-साथ बैंड पार्टी व ध्वनि विस्तारक यंत्र के अलावा सैकड़ो की संख्या में युवा पगड़ी और हाथ में ध्वज लेकर जय श्रीराम के जयकारे लगा रहे थे. जिससे पूरा क्षेत्र गुंजयमान हो रहा था. शोभा यात्रा के दोरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध किया गया था. प्रशासन के अधिकारी पुलिस पदाधिकारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे. आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश्वर राय ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी महोत्सव समिति आलमनगर के द्वारा भव्य रामनवमी शोभा यात्रा शांतिपूर्ण निकल गई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >