पड़ोकिया में अखंड अष्टयाम शुरू

पड़ोकिया में अखंड अष्टयाम शुरू

ग्वालपाड़ा . प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत टेमाभेला पंचायत के पड़ोकिया वार्ड नंबर आठ स्थित महावीर मंदिर परिसर में पूर्णिमा के अवसर पर 24 घंटे का अखंड अष्टयाम गुरुवार से शुरू हुआ. इससे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया.मुख्य पुजारी बाबा विद्यानंद दास जी महाराज के नेतृत्व में आयोजित अष्टयाम को लेकर भक्तों में लोगों में उत्साह है. मुख्य पुजारी विद्यानंद दास जी महाराज ने कहा कि रामचरितमानस के पाठ और अखंड अष्टयाम से भक्तों के पाप कर्मों का नाश होता है. उन्होंने कहा कि इसके बाद होने वाले हवन-यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है. उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन सामाजिक भेदभाव को मिटाकर लोगों के बीच प्रेम और सद्भाव को बढ़ाते हैं.कथावाचन आचार्य रोदी दास जी ने राम विवाह, राम नाम की महिमा तथा भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े मनमोहक प्रसंगों का वर्णन किया. आयोजन को सफल बनाने में मुकेश दास, संजय कुमार सिंह, बिजय कुमार सिंह, गोलू सिंह, कुणाल सिंह, गुलशन सिंह, तालेश्वर दास समेत ग्राम के अन्य भक्तों की महत्वपूर्ण भागीदारी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >