बीसीए विभाग में नामांकन जारी

बीसीए विभाग में नामांकन जारी

मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय द्वारा जारी निदेश के आलोक में ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय के बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) विभाग में नामांकन चल रहा है. प्रधानाचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव ने बताया कि नामांकन की अंतिम तिथि नौ जुलाई है. इसलिए नामांकन कार्यों के लिए रविवार को साप्ताहिक अवकाश व सोमवार को मुहर्रम के दिन भी विभाग खुला रहेगा. नामांकन से संबंधित कार्य होगा. समन्वयक डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि चयनित विद्यार्थी पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न पांच बजे तक विभाग में सभी अभिलेखों के साथ विभाग आकर नामांकन करा सकते हैं. नामांकन शुल्क नौ हजार रुपये है. एससी-एसटी के लिए शुल्क आठ हजार सात सौ साठ निर्धारित है. उन्होंने बताया कि नामांकन के समय मैट्रिक व इंटरमीडिएट के अंकपत्र व प्रवेश पत्र तथा मूल/औपबंधिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र व की छायाप्रति जमा करना जरूरी है. इसके साथ ही सीएलसी या टीसी की मूलप्रति, अप्लाई का प्रिंट आउट, पेमेंट रसीद व दो अद्यतन रंगीन फोटो भी जमा करना आवश्यक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >