एसिड अटैक मानवता के विरुद्ध कलंक-
-जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित-
– छात्राओं और शिक्षकों ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में लिया हिस्सा-
प्रतिनिधि
मधेपुरा.
जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से केशव कन्या पल्स टू हाई स्कूल के सभागार में बुधवार को एसिड अटैक पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये प्रभारी प्राचार्य अंशुमाली ने कहा कि एसिड अटैक मानवता के विरुद्ध घोर अपराध है. उन्होंने कहा कि एसिड अटैक बचाव को लेकर आमलोगों के अलावे खासकर छात्राओं को सजग रहना चाहिये. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता रुद्रनारायण यादव ने कहा कि किसी भी व्यक्ति पर एसिड अटैक करने वाले को सख्त सजा का प्रावधान है.उन्होंने कहा कि एसिड अटैक करने वाले को कम से कम दस साल की सजा एवं आजीवन कारावास का प्रावधान है. उन्होंने कहा कि एसिड का अटैक करने का प्रयास करने वाले को पांच से सात साल का सजा हो सकता है. श्री यादव ने कहा कि एसिड अटैक पीड़ित को सरकार द्वारा तीन लाख मुआवजा देने का प्रावधान है और उन्हें मुफ्त में सरकारी या गैर सरकारी अस्पताल को इलाज करने का भी प्रावधान है.
उन्होंने कहा कि एसिड अटैक पीड़ित के पहचान को सार्वजनिक नहीं करने का भी सख्त कानून है. उन्होंने कहा कि एसिड अटैक गंभीर एवं जघन्य अपराध है, इसके खिलाफ भारत में सख्त कानून बनाये गये हैं, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके.– मुफ्त इलाज का अधिकार-
हर सरकारी और निजी अस्पताल को एसिड अटैक पीड़ित का फ्री इलाज करना जरूरी है. इलाज से मना करने पर अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है. उन्होंने कहा कि पहचान छुपाने का अधिकारमीडिया या कोई भी व्यक्ति पीड़ित की पहचान उजागर नहीं कर सकता. श्री यादव ने कहा कि एसिड की खुली बिक्री पर प्रतिबंध है. खरीदने के लिए पहचान पत्र दिखाना जरूरी है. खरीद का रिकॉर्ड रखना होता है. 18 साल से कम उम्र के व्यक्ति को एसिड बेचना अपराध है. पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी पुलिस को तुरंत एफआइआर दर्ज करनी होती है. मामले की तेजी से जांच एवं सुनवाई होनी चाहिये. पीड़ित की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है. समाज के लिए संदेश एसिड अटैक केवल एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि पूरे समाज पर हमला है. जागरूकता, शिक्षा और सख्त कानून ही इसे रोक सकते हैं. इस मौके पर वरीय शिक्षक उमेश कुमार, दिलीप राज आनंद, संजीव कुमार, अनुपम राज, चंदन कुमार, सुरेंद्र कुमार, पिंटू कुमार, ज्योति कुमारी, रिंकी कुमारी, पूर्णिमा प्रसून, प्रीति कुमारी साधना कुमारी और यादव विक्रम ने कहा कि एसिड अटैक के संबंध में हर किसी जागरुक होने की जरूरत है. मौके पर वैष्णवी कुमारी, नीलू कुमारी, चांदनी कुमारी, बबीता ,निशा , सुहानी, मीना, रौशनी, नुसरत प्रवीण, चांदनी, अंजनी कुमारी सहित दर्जनों छात्रा मौजूद थी.
