दूध व्यवसायी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

दूध व्यवसायी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पुरैनी. पुरैनी के सपरदह में हुए दूध व्यवसायी प्रवेश यादव हत्याकांड में हत्यारा विभाष यादव पिता दिनेश यादव, सपरदह वार्ड नंबर छह निवासी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष राघव शरण ने बताया कि वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है. ज्ञात हो कि तीन मार्च को सपरदह बड़ी मुसहरी के पास दूध व्यवसायी मृतक प्रवेश यादव पिता स्व ब्रह्मदेव यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. छापेमारी के दौरान शुक्रवार को दूध व्यवसायी प्रवेश यादव का हत्यारा व पुरैनी थाना का फरारी विभाष यादव को गिरफ्तार किया गया है. छापेमारी दल में पुनि राघव शरण, पुअनि राकेश कुमार आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >