– एक महिला सहित दो गिरफ्तार – सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को हुई मौत मामले में मृतक के पिता ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी के अनुसार मृतक विशाल कुमार के पिता रमानी टोला वार्ड संख्या सात निवासी अमोल धामिन ने बताया कि उसके बेटे की मौत मारपीट के वजह से हुई है. यह भी बताया कि मारपीट के दौरान लगी चोट के वजह से बाइक से गिरने के वजह से हो गई. इस कांड में दस लोग हारेराम पासवान, ऊषा देवी, सुभाष पासवान, सुमन पासवान, आजाद पासवान, प्रकाश पासवान, भुट्टो पासवान, अमित पासवान, कोकवा पासवान, बिकु पासवान, सहित अन्य को मारपीट करने को लेकर नामजद किया गया है. जिसमें दो व्यक्ति ऊषा देवी और हरे राम पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में न्यायालय में प्रस्तुत की गई है. वहीं पीड़ित द्वारा बताया गया कि गत दिनों हुई मारपीट में पांच लोग घायल हुए थे जिसमें बबलू धामिन, मंजेश धामिन, आशा देवी, अमर धामिन और विशाल धामिन सम्मिलित है. यह भी कहा कि मारपीट के दौरान उसके दामाद अमर धामिन के चांदी के सिकड़ी ले लिया और मोबाइल तोड़ दिया. जबकि शनिवार को पंचायत से लौटने के क्रम में बाइक से विशाल गिर गया था. जिसे मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई. वहीं थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करते हुए विधि सम्मत कार्रवाई कर एक महिला सहित दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है.
मारपीट के चोट के वजह से हुई मौत का लगाया आरोप
दो व्यक्ति ऊषा देवी और हरे राम पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में न्यायालय में प्रस्तुत की गई है.
