अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा जेल

अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा जेल

ग्वालपाड़ा. ग्वालपाड़ा थाना कांड संख्या 46/23 के अभियुक्त संतोष कुमार को पुलिस ने रविवार की रात गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने बताया कि संतोष कुमार आर्म्स एक्ट का अभियुक्त है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी. रविवार की रात पुलिस बल के सहयोग से छापेमारी कर टिक्कर टोला लखनपुर शाहपुर निवासी संतोष कुमार को गिरफ्तार किया.

75 लीटर नेपाली शराब बरामद

गम्हरिया.

थाना क्षेत्र के बभनी पंचायत से पुलिस ने 75 लीटर नेपाली शराब बरामद किया है. थानाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि पूर्व के अवैध शराब कारोबारी मुन्ना मंडल के घर शराब की खेप आयी है. सूचना मिलते ही सदल बल के साथ उक्त स्थल पर पहुंच छापेमारी कर 75 लीटर नेपाली शराब बरामद किया. वहीं तस्कर भागने में सफल रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >