कट्टा के साथ एक युवक गिरफ्तार

कट्टा के साथ एक युवक गिरफ्तार

पुरैनी. पुलिस ने गुरुवार को वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर ने बताया कि एसएच 58 पर वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिससे खदेड कर पकड़ लिया. पूछने पर बताया कि मोबाइल में अवैध आग्नेयास्त्र का फोटो व वीडियो है. पूछताछ करने पर घर में कट्टा रखने की बात स्वीकार किया. पुलिस ने छापेमारी की एक कट्टा बरामद किया. हथियार बरामद होने के संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज की गयी. गिरफ्तार अपराधी मकदमपुर वार्ड नंबर 05 तारणीवासा निवासी पंचलाल मंडल के 20 वर्षीय पुत्र ललन कुमार है. छापेमारी दल में पुअनि चंद्रजीत प्रभाकर, पुअनि युगल किशोर राय, पुअनि दीनानाथ सिंह, पुअनि कुंदन पासवान आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >