एनएच 106 पर ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार एक युवक की मौत

एनएच 106 पर ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार एक युवक की मौत

उदाकिशुनगंज. थाना क्षेत्र अंतर्गत बराटेनी गांव के समीप एनएच -106 पर गुरुवार देर रात ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि पीछे बैठा उसका भाई घायल हो गया.

जानकारी के अनुसार उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के पंचवटी डोहटवारी वार्ड संख्या पांच निवासी डीलर अशोक पासवान के 25 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार आलमनगर स्थित एक निजी पेट्रोल पंप पर काम करता था. वह गुरुवार को भाई कुंदन कुमार के साथ बाइक से घर लौट रहा था. इसी दौरान बराटेनी गांव के पास ट्रैक्टर ने बाइक में धक्का मार दिया, जिससे चंदन कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं उसका भाई कुंदन कुमार बाल-बाल बचा. इधर पुलिस को सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार सदल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Gunjan thakur

गुजन ठाकुर प्रिंट माध्यम में 14 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >