बाइक व कार की टक्कर में एक युवक घायल

बाइक व कार की टक्कर में एक युवक घायल

प्रतिनिधि, मुरलीगंज

एनएच 107 के नवनिर्मित बायपास पर शुक्रवार को बाइक व कार में टक्कर हो गयी, जिससे बाइक सवार युवक का दाहिना पैर घुटने के नीचे से कटकर पास के खेत में जा गिरा. घायल युवक की पहचान पूर्णिया जिले के भंगहा चांदपुर वार्ड नंबर नौ निवासी स्वर्गीय राधेश्याम यादव के पुत्र अमन कुमार के रूप में हुई. घटना के बाद कार चालक ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीगंज ले गया, जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >