करेंट से युवक की हुई मौत

करेंट से युवक की हुई मौत

ग्वालपाड़ा . थाना क्षेत्र अंतर्गत टोला वार्ड नंबर एक निवासी मंटू साह की शनिवार को करेंट लगने से मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि मंटू घर में ही मीटर में तार लगा रहा था. इसी दौरान करेंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मंटू साह की पत्नी बबीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान, सीओ देवकृष्ण कामत, राजस्व कर्मचारी, बिजली विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. परिवार के सदस्यों ने पोस्टमार्टम कराने का विरोध किया. जानकारी मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्रकुमार, सरपंच प्रतिनिधि रोहितनंदन, समिति प्रतिनिधि टुनटुन साह पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर सांत्वना देते हुए सरकारी लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >