मेला ग्राउंड से चोर धराया

थाना क्षेत्र अंतर्गत मेला ग्राउंड स्थित रुस्तम बूट हॉउस में चोरी कर भाग रहे एक चोर को दुकानदार ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.

सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र अंतर्गत मेला ग्राउंड स्थित रुस्तम बूट हॉउस में चोरी कर भाग रहे एक चोर को दुकानदार ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पीड़ित दुकानदार मो सलमान ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने कहा कि वह शौच करने दुकान से बाहर निकला तो देखा की एक चोर दुकान में चोरी करने घुस गया. वह गल्ला से 1570 रुपये लेकर भाग रहा था. हल्ला मचाते हुए चोर को खदेड़ कर पकड़ लिया. पूछताछ में चोर ने अपना नाम नगर पंचायत वार्ड 11 बख़्खो टोला निवासी मो इरशाद बताया. वहीं थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि चोरी की प्राथमिकी दर्ज करते हुए चोर को न्यायिक हिरासत में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >