चौसा. चौसा पूर्वी पंचायत के लक्ष्मीनियां टोला वार्ड नंबर 14 निवासी मुरलीधर मुरारी के पुत्र नीलम चौधरी (48) की 11 हजार वोल्ट के तार गिरने और उसके संपर्क में आने से मौत हो गई. बताया कि नीलम सुबह करीब आठ बजे घर से खेत की ओर जा रहा था. इसी दौरान पोल से तार गिर गया, जिसके चपेट में आने से उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
