एक घर जला, गाय झुलसी

एक घर जला, गाय झुलसी

नयानगर. उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शाहजादपुर पंचायत के वार्ड नंबर तीन बदीयाबासा निवासी छंगूरी भगत के घर में सोमवार की रात्रि आग लग गयी, जिससे एक घर जल गया. वहीं गाय झुलस गयी. ग्रामीणों आग पर काबू पाया गया. इधर घटना की जानकारी शाहजादपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जयराम यादव को दी. जानकारी मिलते ही जयराम यादव ने सीओ हरिनाथ राम एवं बुधामा कैंप प्रभारी जीउत राम को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही बुधामा कैंप प्रभारी जीउत राम घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया. वहीं सीओ हरिनाथ राम ने बताया कि सूचना मिली है. राजस्व कर्मचारी को जांच के लिए भेजा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >