नयानगर.. उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खाड़ा पंचायत के कपरफोड़ा बहियार के पोखर में डूबने से मंगलवार को एक बालक की मौत हो गयी. मृतक खाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर नौ निवासी अजय पासवान का सात वर्षीय पुत्र अरब कुमार है. बताया जा रहा है कि अरब कुमार शौच करने के लिए घर से बाहर गया था. इस दौरान पैर फिसलने से वह पोखर में डूब गया. लोगों ने उसे पानी से निकालकर चिकित्सक के पास ले गये. चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इधर, मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर व सरपंच प्रतिनिधि मंजय प्रसाद सिंह घटना की जानकारी पुलिसा को दी. जानकारी मिलने के बाद बुधामा कैंप प्रभारी जिउत राम सदल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया. मालूम हो कि मृतक अरब कुमार की दादी उपसरपंच बिजली देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. इस बाबत सीओ हरिनाथ राम ने कहा कि घटनास्थल पर राजस्व कर्मचारी भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आपदा के तहत सहायता राशि दी जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
