प्रत्याशियों ने जीत के लिए ताकत झोंकी

प्रत्याशियों ने जीत के लिए ताकत झोंकीनोट – इस खबर में एक सौ कॉपी बुक है. फोटो – मधेपुरा 20 से 27कैप्शन – -पंचायत चुनाव . चौसा में तीसरे दिन 120 लोगों ने भरा नामांकन परचाइंट्रो:::::::::::पंचायत चुनाव को लेकर चहल-पहल तेज हो गयी है. प्रत्याशियों द्वारा वोटरों के घर-घर जा कर अपने पक्ष में मतदान […]

प्रत्याशियों ने जीत के लिए ताकत झोंकीनोट – इस खबर में एक सौ कॉपी बुक है. फोटो – मधेपुरा 20 से 27कैप्शन – -पंचायत चुनाव . चौसा में तीसरे दिन 120 लोगों ने भरा नामांकन परचाइंट्रो:::::::::::पंचायत चुनाव को लेकर चहल-पहल तेज हो गयी है. प्रत्याशियों द्वारा वोटरों के घर-घर जा कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की जा रही है. वहीं मतदाता प्रत्याशियों से सवाल-जवाब भी करने से गुरेज नहीं कर पा रहे हैं. जनसंपर्क के दौरान प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने के लिए व्यक्तिगत रूप से हर वोटर से मिल रहे हैं. अब देखा जाए, सभी प्रत्याशियों ने जीत के लिए अपनी पूरी तकत लगा दी है.प्रतिनिधि, चौसाचौसा प्रखंड में गुरुवार को तीसरे दिन विभिन्न पदों के लिए 120 अभ्यर्थियों ने प्रखंड कार्यालय परिसर में अपना अपना नामांकन परचा दाखिल किया. इसमें मुखिया पद के लिए 14, पंचायत समिति पद के लिए 13, सरपंच पद के लिए पांच, वार्ड सदस्य पद के लिए 60, पंच पद के लिए 28 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन परचा दाखिल किया. इस दौरान मुखिया, समिति और सरपंच के विभिन्न पदों के लिए चौसा पूर्वी से परवीना खातून, चौसा पश्चिमी से रौनक, लौआलगान पश्चिमी से सुधीर सिंह, मौरसंडा से मनोज शर्मा, गीर्जलाल शर्मा, फुलौत पूर्वी से मो नाजीर आलम, फुलौत पश्चिमी से बीबी इसरत खातून, बीबी तरन्नुम, लता देवी, अरजरूल, निशा, अरजपुर पूर्वी से उषा देवी, रेणु देवी, फुलौत पश्चिमी से सुलौचना देवी, फुलौत पूर्वी से अफसाना खातून, चिरौरी से राज कुमार साह, पैना से बीबी सहलिया खातून, अमरून खातून, बीबी कैसर, रसलपुर धुरिया से मो जीया उद्दीन, बबलू हुसैन, चौसा पूर्वी से संजो खातून, रमेश पासवान, अरजपुर पूर्वी बीबी रूखसार खातून, बीबी रूबी, डेजी देवी, पैना पंचायत से बीबी सोना, बीबी आशा, फुलौत पश्चिमी से जयनारायण मेहता, चौसा पूर्वी से ललिता देवी, अरजपुर पूर्वी से कल्पना देवी सहित वार्ड सदस्य के लिए 60 एवं पंच के 25 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन परचा दाखिल किया है. वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी मिथिलेश बिहारी वर्मा, सीओ अजय कुमार, थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, सीडीपीओ कुमारी रेखा, ओपी प्रभारी सहित अन्य पुलिस प्रशासन उपस्थित थे. घैलाढ में नौ पंचायत के चुनाव में 958 प्रत्याशी मैदान घैलाढ . त्रिस्तरीय पंचायत को लेकर गुरुवार को नामांकन परचा का स्कूटनी किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी आशा कुमारी ने बताया की प्रखंड क्षेत्र के सभी नौ पंचायत में सभी पद के लिए कुल 963 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन परचा दाखिल किया था. जिसमें मुखिया पद के लिए 132, समिति पद के लिए 126,सरपंच पद के लिए 61 , वार्ड सदस्य के लिए 404, एवं पंच पद के लिए 191 लोगों ने नामांकन परचा दाखिल किये. उन्होंने कहा कि वार्ड सदस्य पद के लिए 404 नामांकन परचा दाखिल किये. जिसमें तीन अभ्यर्थियों का नामांकन परचा गलत पाया गया. वहीं पंच पद के लिए 191 अभ्यर्थियों ने परचा भरा. जिसमें एक पंच पद का नामांकन रद्द किया गया. वहीं वार्ड सदस्य पद के एक अभ्यर्थी निर्विरोध रहा एवं पंच पद के 43 पंच निर्विरोध रहा. जिलापरिषद सदस्य पद के नामांकन की प्रक्रिया खत्मउदाकिशुनगंज . अनुमंडल के पुरैनी प्रखंड एवं बिहारीगंज प्रखंड का जिलापरिषद सदस्य पद का नामांकन प्रक्रिया कार्य की तिथि खत्म हो गयी. इसमे बिहारीगंज प्रखंड के जिलापरिषद सदस्य क्षेत्र संख्या 15 से तेरह प्रत्याशी एवं पुरैनी प्रखंड के जिलापरिषद सदस्य क्षेत्र संख्या 22 से चौदह प्रत्याशी सामिल है. अनुमंडल पदाधिकारी उदाकिशुनगंज मुकेश कुमार ने बताया कि बिहारीगंज प्रखंड के क्षेत्र संख्या 15 से जिलापरिषद सदस्य पद से बिना देवी, गोपीकांत झा, बीपीन कुमार यादव, प्रभु ऋषिदेव, अविनाश कुमार उर्फ मौनू झा, प्रकाश नारायण यादव, कुमार किशोर कैरव, नवीन कुमार मेहता, रोशन यादव, मो जसीम खां, विरेंद्र कुमार आजार, अखिलेश कुमार, अजय यादव एवं पुरैनी प्रखंड क्षेत्र संख्या 22 से अखिता देवी, मालती देवी, निर्मला देवी, रीता देवी, बीबी सहनाज अखतरी , सकीला खातून, सीता देवी, मधु देवी, अर्चना सिंह, पार्वती देवी, पूनम देवी, किरण देवी, रुचिका कुमारी, रंजना देवी द्वारा जिलापरिषद सदस्य पद से नामांकन दाखिल किया है. नामांकन वापसी तिथि नौ अप्रैल निर्धारित की गयी है. जबकि ग्यारह अप्रैल को चुनाव चिन्ह घोषित कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >