शंकरपुर
थाना क्षेत्र के गाढ़ा वार्ड सात के छोटी नहर के समीप बास बिट्टा से पांच स्मैक तस्कर को 40 पुरिया 7.66 ग्राम स्मैक, तीन मोटरसाइकिल, 2990 रुपया नगद और एक मोबाइल के साथ युवक को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल किया है. इसमें तीन नाबालिग एवं दो युवक शामिल है. इस बाबत थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिला कि गाढ़ा वार्ड सात में छोटी नहर के समीप बास बिट्टा में स्मैक का खरीद बिक्री हो रहा है.सूचना के सत्यापन के लिए एसआई महीतोश पाराशर, नागेंद्र कुमार एवं पुलिस बल के साथ उक्त बास बिट्टा के समीप पहुंचे तो पुलिस को देख कुछ युवक भागने लगे. जिसे पुलिस बल के साथ खदेड़ कर पकड़ कर जमा तलाशी लिया गया तो सभी के जैव से स्मैक का पुरिया बरामद किया गया. वहीं नाबालिग के जैब से स्टील के डब्बा में रखे स्मैक का पुरिया बरामद किया गया. बालक को निरुद्ध किया गया एवं दो युवक को हिरासत में लेकर थाना लाकर गहनता से पूछताछ किया. दोनों युवक ने अपना नाम त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के मचहा निवासी राजेंद्र यादव के पुत्र प्रकाश कुमार ओर डपरखा निवासी श्याम साह के पुत्र सुमित कुमार बताया. वहीं तीन नाबालिग को सिंहेश्वर प्रखंड स्थित बाल सुधार गृह भेजा गया है. मौके से तीन मोटरसाइकिल, 2990 रुपया ओर एक मोबाइल बरामद किया गया है.
