पुरैनी, मधेपुरा. थाना क्षेत्र के औराय में एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना के कारण मौत हो गयी, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. जानकारी के अनुसार पुरैनी थाना क्षेत्र के औराय मुख्यालय स्थित काली मंदिर के समीप बताया जा रहा है. बीते देर रात एक अज्ञात वाहन के टक्कर से 49 वर्षीय सकलदेव मेहता बुरी तरह से घायल हो गये, इस दौरान जब लोगों को घटना की जानकारी प्राप्त हुई तो आनन-फानन में घायल अवस्था में सकलदेव मेहता को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन मधेपुरा अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. इसके बाद पुनः परिजन मृतक के शव को लेकर वापस अपने गांव गुरुवार को आ गए. पुलिस टीम को घटना की सूचना दी गई. इस दौरान थाना अध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर के नेतृत्व में दारोगा युगल प्रसाद सहित अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे. उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार कर शव को पुनः पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया. बहरहाल घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. मृतक सकलदेव मेहता की पहचान आलमनगर थाना क्षेत्र के करुणा बासा वार्ड नंबर सात निवासी के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि वह एक फलदान कार्यक्रम के लिए आलमनगर थाना क्षेत्र से पूरैनी की ओर जा रहे थे इसी दौरान यह घटना घटित हुई.
फलदान करने के लिए जा रहे एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार कर शव को पुनः पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया.
