मधुकरचक में अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण

आश्वासन दिया है कि दिल्ली से लौटते ही वे स्वयं यहां आकर पीड़ित परिवारों से मिलेंगे एवं हरसंभव सहयोग करेंगे.

उदाकिशुनगंज

अनुमंडल के बिहारीगंज थाना क्षेत्र स्थित मधुकरचक में बीते मंगलवार की देर रात हुये भीषण अग्निकांड में करीब 15 परिवारों के घर जलकर पूरी तरह राख हो गये थे. घटना के बाद प्रभावित परिवारों के समक्ष खाने-पीने तक की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई एवं भुखमरी की स्थिति बन गयी. बुधवार को समाजसेवी दुर्गानंद यादव ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया. इस दौरान प्रत्येक परिवार को एक-एक बोरी चावल के साथ दाल, आलू, प्याज, मुढ़ी, चूड़ा, दालमोट, बिस्कुट, तेल, साबुन, मसाला, साड़ी, गमछा सहित दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री दी गयी, ताकि उन्हें तत्काल राहत मिल सके. इस अवसर पर समाजसेवी दुर्गानंद यादव ने कहा कि मधुकरचक की इस दुखद घटना की जानकारी पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को दे दी गयी है. उन्होंने आश्वासन दिया है कि दिल्ली से लौटते ही वे स्वयं यहां आकर पीड़ित परिवारों से मिलेंगे एवं हरसंभव सहयोग करेंगे. वहीं अंचलाधिकारी अमित कुमार ने बताया राजस्व कर्मचारी द्वारा जांच रिपोर्ट प्रस्तुत किये जाने के बाद सरकारी प्रावधान के तहत पीड़ितों को उचित मुआवजा दिया जायेगा. फिलहाल प्रशासन की ओर से तत्काल राहत के रूप में पॉलिथीन, चूड़ा एवं दालमोट आदि का वितरण किया गया है. अग्निकांड में विद्यानंद मंडल, नितीश मंडल, छतीश मंडल, रौशन मंडल, सुमन मंडल, चाना देवी, कपिल देव मंडल, पवन मंडल, शिबू मंडल, कारी मंडल, अखिलेश मंडल, ललिता देवी, किरण देवी एवं चंपा देवी सहित अन्य परिवारों के घर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है. वहीं प्रशासन एवं समाजसेवियों द्वारा राहत पहुंचाने का कार्य लगातार जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >