किसानों को दिया डेयरी प्रशिक्षण फोटो- 01 कैप्शन- प्रमाण पत्र देते अधिकारी.मधेपुरा . भारतीय स्टेट बैंक द्वारा आयोजित 6 दिवसीय डेयरी विकास प्रशिक्षण समाप्त हो गया. ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 27 किसानों ने हिस्सा लिया जिसमें 23 महिला व 4 पुरूष शामिल हुए. कार्यक्रम की समाप्ति के बाद अग्रणी बैंक प्रबंधक शिवकुमार झा, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक रामकुमार सिंह व गव्य विकास पदाधिकारी ओमप्रकाश ने सभी लाभार्थियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया. इस अवसर पर शिवकुमार झा ने कहा कि जिले में दुधारू पशुओं के लिए उपयुक्त वातावरण है. लाभार्थी दुधारू पशुओं से हजारों की आमदनी प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि पशुपालकों को बैंक ऋण देने के लिए तैयार है. शर्त ये है कि लोग दुध से होने वाले आमदनी का प्रयोग ऋण चुकाने के अलावे परिवार के भरण पोषण में करें. प्रशिक्षण स्टैट बेंक आरसेटी के सेवानिवृत निदेशक सूर्यप्रताप सिंह ने दिया. कार्यक्रम में संस्थान के कोडिनेटर अजमल एजदानी, अमरदीप कुमार, राहुल कुमार व लोकेश कुमार उपस्थित थे. हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा आजसिंहेश्वर . प्रखंड स्थित र्दुर्गा मंदिर में आज हनुमान मंदिर का लोकार्पण व प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाएगा. लोकार्पण से पूर्व कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा. इस आशय की जानकारी देते हुए गीता देवी ने कहा कि मुर्ति में प्राण प्रतिष्ठा के बाद संध्या 3 बजे से 6 बजे तक भागवत गीता का आयोजन किया जाएगा जो 14 अप्रेल तक चलेगा साथ ही 24 घंटे अष्टयाम का भी आयोजन किया जाएगा. साहब ! कार्यपालक सहायक परीक्षा में हुई है धांधली – डीएम साहब अपने सामने टेस्ट लेकर करें न्याय फोटो- 05, कैप्शन- प्रभारी डीएम को आवेदन देकर शिकायत करते अभ्यर्थी.प्रतिनिधि, मधेपुरासर! कार्यपालक सहायक की परीक्षा में जमकर धांधली बरती गयी है. ऐसे परीक्षार्थियों से राशि लेकर अधिक अंक दिया गया है जिन्हें ठीक से कीबोर्ड का इस्तेमाल भी नहीं पता है. बेहतर टाइप करने वाले को अपने निजी लाभ के लिए अयोग्य घोषित किया गया है. हमें डीएम साहब के न्याय पर भरोसा है. आप सभी वरीय अधिकारी अपने सामने में टाइपिंग करवा कर देख लें. योग्य घोषित किये गये कई अभ्यर्थी हमारे मुकाबले आधा काम भी नहीं कर सकते. उपरोक्त शिकायत जिला पदाधिकारी के सप्ताहिक जनता दरबार में पहुंचकर कार्यपालक सहायक की परीक्षा में अयोग्य घोषित किये गये अभ्यर्थी विजय कुमार ने दर्ज करवायी. जनता दरबार में उपस्थित उपविकास आयुक्त मिथिलेश कुमार के समक्ष कार्यपालक सहायक की बहाली प्रक्रिया में चल रहे गोरखधंधे का पर्दाफास करते हुए कहा कि कार्यपालक सहायक की टाइपिंग टेस्ट में बहुत बड़ी धांधली हुई है. बिना किसी सूचना के समय सारणी में फेरबदल किया गया. जानबुझ के बनाये गये खराब व्यवस्था के कारण टाइपिंग टेस्ट के दौरान बिजली काट दी गयी थी. जिससे डाटा का नुकसान हो गया और अभ्यर्थियों को दूसरी बार टाइपिंग करना पड़ा. विजय कुमार ने दाबा किया कि मेरा टाइपिंग बहुत अच्छा है लेकिन मुझे मात्र तेरह अंक ही प्राप्त हुए. जबकि मेरी टाइपिंग स्पीड काफी तेज व शुद्ध है. विजय ने कहा कि परीक्षा में टॉपर घोषित किये गये अभ्यर्थी के साथ मेरा टेस्ट लिया जाय. मौके पर स्वयं डीएम साहब मौजूद रहे तो परीक्षा में चल रहे गोरखधंधे का आसानी से भंडाफोड़ हो जाएगा. इस मामले में अबतक 135 परीक्षार्थियों ने स्थापना शाखा में भी शिकायत दर्ज करवा कर पुन: टेस्ट लेने या मूल्यांकन करने की मांग की है. इनमें मुख्य रूप से बेबी कुमारी, हिमांशु कुमार, विवेक कुमार, राहुल कुमार, दीपक कुमार सहित अन्य अभ्यर्थी शामिल हैं. हुजुर मेरे शौहर को बेटी व दामाद से बचायें फोटो- 11कैप्शन- डीएम के बरामदे पर गुहार लगाती वृद्धा.प्रतिनिधि, मधेपुराजिला पदाधिाकारी के सप्ताहिक जनता दरबार में मुरलीगंज थाना क्षेत्र के परिया परसा गांव के वृद्धा सलीमा खातुन ने गुहार लगायी कि उनकी छोटी पुत्री अपने पिता को बहला फुसलाकर सारा जायदाद अपने नाम करवा रही है. जायदाद के लालच में छोटी पुत्री सलेतुन खातुन व उसके पति मो निजाम अपने वृद्ध पिता को अपने घर पर बंधक बना करा रखा है. वृद्धा ने जनता दरबार में दिये गये आवेदन में कहा है कि उन्हें पांच पुत्रियां है सभी बेटियों की शादी संपन्न हो चुकी है. पुत्र नहीं रहने के कारण जमीन व जयदाद पर सभी पुत्रियों का बराबर-बराबर हिस्सा होना चाहिय. लेकिन छोटी बेटी अपने पति के साथ मिलकर मेरे वृद्ध पति को अररिया जिला के भरगामा गांव में बहला फुसलाकर रखे हुए है. मेरी पुत्री व दामाद गलत नीयत से जमीन हथियाने के लिए तरह-तरह के गलत काम कर रहे हैं. वृद्धा ने जिला प्रशासन से अपने पति को बेटी व दामाद के कब्जे से आजाद करवाने तथा उन लोगों द्वारा कराये गये किसी भी प्रकार के रजिस्ट्री को अवैध घोषित करने की मांग की.नहीं कर रहे पैक्स अध्यक्ष भुगतानमधेपुरा . सदर प्रखंड के बालम गढ़िया पंचायत के भजन यादव ने जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में आवेदन देकर पैक्स अध्यक्ष द्वारा धान अधिप्राप्ति का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है. भजन यादव ने कहा कि अबतक दो बार जनता दरबार और एक बार जिला सहकारिता पदाधिकारी के समक्ष आवेदन देने के बावजूद पैक्स अध्यक्ष द्वारा धान का भुगतान नहीं किया जा रहा है. जिस कारण बच्चों को पढ़ाने-लिखाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं ग्महरिया प्रखंड के ईटवा जीवछपुर पंचायत के किसान संजय कुमार ने भी पैक्स अध्यक्ष पर 36 क्विंटल धान का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है. दिये गये आवेदन में पैक्स अध्यक्ष रविशंकर चौधरी किसानों को भुगतान करने में मनमानी बरतते हैं. किसानों का धान बिना किसी रसीद के लिया जा रहा है. दो पीड़ित किसानों ने डीएम से इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने की मांग की.
किसानों को दिया डेयरी प्रशक्षिण
किसानों को दिया डेयरी प्रशिक्षण फोटो- 01 कैप्शन- प्रमाण पत्र देते अधिकारी.मधेपुरा . भारतीय स्टेट बैंक द्वारा आयोजित 6 दिवसीय डेयरी विकास प्रशिक्षण समाप्त हो गया. ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 27 किसानों ने हिस्सा लिया जिसमें 23 महिला व 4 पुरूष शामिल हुए. कार्यक्रम की समाप्ति के बाद अग्रणी बैंक प्रबंधक […]
