जिले का अधिकतम तापमान 41.28 प्वाइंट दर्ज
गरमी के कारण लोग डी-हाइड्रेसन का हो रहे शिकार
मधेपुरा : मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी है. हवा के गरम थपेरों से लोग हलकान होने लगे हैं. मंगलवार से लू का असर देखा जा रहा है. लू के शिकार होने से लोग बीमार पड़ रहे है. तपतपाती गरमी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार चले गया. अधिकतम तापमान 41.28 प्वाइंट दर्ज किया गया. बुधवार को दिन के करीब दस बजे ही सड़क पर निकलते ही सूर्य की ताप लोगों के शरीर को झुलसाने लगी थी.
पिछले शुक्रवार को जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया, तो लोगों को लगा कि इससे अधिक गरमी नहीं होगी. लेकिन लोगों के अनुमान के विपरीत बुधवार को पारा चढ़ कर 41 के पार पहुंच गया.
गरमी के कारण लोग डी-हाईड्रेसन का शिकार हो रहे है. डॉक्टरों का मानना है कि दिन में तेज गरमी के कारण लू लग सकती हैं एवं लोग डायरिया का शिकार हो सकते हैं.
आइसक्रीम की दुकानों पर लगी भीड़
मधेपुरा. शहर में हर दस कदम पर आइसक्रीम का ठेला नजर आ रहा है. जहां बच्चों की अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है. हालांकि डाक्टरों का मानना है कि पेय पद्धार्थ के अलावा विभिन्न कंपनियों का आइसक्रीम स्वास्थ्य के लिए हानि कारक होता है.
