कार्यालयों में दिख रहा है गरमी का असर

मधेपुरा : जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में गरमी का असर देखा जा रहा है. कार्यालय में पदाधिकारी हो या कर्मी गरमी से हलकान रहे. वहीं कार्यालय के बाहर आवश्यक कार्यों से पहुंचने वाले लोगों को चिलचिलाती धूप और उमस भरी गरमी रूला रही थी. पसीने से तर-बतर लोग दिन भर […]

मधेपुरा : जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में गरमी का असर देखा जा रहा है. कार्यालय में पदाधिकारी हो या कर्मी गरमी से हलकान रहे. वहीं कार्यालय के बाहर आवश्यक कार्यों से पहुंचने वाले लोगों को चिलचिलाती धूप और उमस भरी गरमी रूला रही थी. पसीने से तर-बतर लोग दिन भर परेशान रहे. गरमी के कारण लोगों को रोज वस्त्र बदलना पड़ रहा है. वहीं डाक्टरों ने गरमी में अंत: वस्त्र प्रतिदिन बदलने की सलाह दी है. डाक्टरों ने कहा कि अंत: वस्त्र नहीं बदलने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >